1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Yadav bail plea rejected

उम्मीदों को झटका, जेल में ही मनेगी लालू यादव की दिवाली और छठ

Lalu Yadav
रांची। चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की उम्मीदों को झटका लगा है। जमानत पर सुनवाई टलने से अब उनकी दिवाली और छठ दोनों ही जेल में मनेंगे। 
 
दरअसल, यादव की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की गई थी। कोर्ट में इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे 27 नवंबर तक के लिए टाल दिया है। अब इस मामले की सुनवाई छठ पर्व के बाद होगी। 
 
रांची के रिम्स में उपचाररत लालू यादव दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में आधी सजा काट चुके हैं। आधी सजा काटने के आधार पर ही लालू ने जमानत की मांग की थी। 
 
सुनवाई टलने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि चारा घोटाले से जुड़े अन्य मामलों में लालू को जमानत मिल चुकी है। सुनवाई के दौरान CBI ने अपना पक्ष रखने के लिए और समय की मांग की थी। 
अगला लेख
स्कूलों पर AIIMS की ताजा रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, 40% पॉजिटिव छात्र निकले एसिम्‍प्‍टोमेटिक, 73.5% हैं 12 साल से भी कम