• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Yadav
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (15:48 IST)

लालू यादव को फिर जाना होगा जेल, हाईकोर्ट ने दिया झटका

लालू यादव को फिर जाना होगा जेल, हाईकोर्ट ने दिया झटका - Lalu Yadav
रांची। चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद को अब जेल जाना होगा। इस समय इलाज के लिए लालू जमानत पर चल रहे हैं।
 
 
लालू यादव ने मेडिकल के आधार पर जमानत की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने की मांग की थी, जिसे झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने यादव से 30 अगस्त को सरेंडर करने को कहा है।
 
 
हालांकि इससे पहले अदालत ने लालू की जमानत 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी। लालू चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में दोषी साबित हो चुके हैं। राजद नेता का इससे पहले नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और फिर मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में लालू का इलाज चला।
 
ये भी पढ़ें
भाजपा का तीखा हमला, नासमझ और नादान नेता हैं राहुल गांधी