1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kumar Vishwas Gopal Rai Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी के झगड़े में 'किम जोंग' की दस्तक

Kumar Vishwas
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम हीं नहीं ले रहा है। आज मामला उस समय बढ़ गया जब गोपाल राय ने कुमार विश्वास पर केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगा दिया। इस पर कुमार विश्वास ने उनकी तुलना किम जोंग उन से कर दी।  
 
एक ओर गोपाल राय ने कुमार विश्वास पर कपिल मिश्रा से मिलकर केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले कुमार विश्वास के नाम पर विचार चल रहा था लेकिन उनकी हरकतों को देखते हुए ही उन्हें राज्यसभा की टिकट नहीं दी गई है। 
 
इसके बाद कुमार विश्वास ने भी गोपाल राय पर पलटवार करते हुए उनकी तुलना किम जोंग से कर दी। उन्होंने कहा कि गोपाल राय की नींद आज खुली। 
अगला लेख
उत्तर कोरिया का बड़ा फैसला, अब दक्षिण कोरिया से होगी बातचीत