शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. krishna raj ill during bjp parliamentary party meeting
Written By
Last Updated :नई दिल्‍ली , बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (11:27 IST)

भाजपा की बैठक में कृष्णा राज की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भाजपा की बैठक में कृष्णा राज की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - krishna raj ill during bjp parliamentary party meeting
नई दिल्‍ली। भाजपा संसदीय दल की बैठक में बुधवार को कृषि राज्‍य मंत्री कृष्‍णा राज अचानक बीमार हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि उन्हें यहां लाया गया है जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है।
 
कृष्णा राज आज भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान बीमार पड़ीं जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य नेता मौजूद थे। संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्‍डिंग में यह बैठक हो रही थी।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। भाजपा सांसदों ने तालियां बजाकर मोदी का स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लड्डू खिलाकर उनका मुंह भी मीठा कराया। इस बीच कृष्णा राज की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  
 
कृष्णा राज शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। कृष्णाराज 1996 और 2007 में विधायक रही हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चे दिल्ली में पढ़ रहे हैं।