रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. know with 10 Q.A. Is it good to buy 5g mobile or to use old one
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (15:53 IST)

10 सवालों से जानिए नया 5जी मोबाइल सही है या पुराने से ही चल जाएगा काम

10 सवालों से जानिए नया 5जी मोबाइल सही है या पुराने से ही चल जाएगा काम - know with 10 Q.A. Is it good to buy 5g mobile or to use old one
5जी लॉन्च की घोषणा होने के साथ ही मोबाइल यूजर्स के मन में तमाम तरह के सवाल उठने लगे हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स 5जी सर्विस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ अपने पुराने मोबाइल फोन और 2जी, 3जी और 4जी सर्विस से जुड़े मुद्दों को लेकर भी परेशान हैं। 5जी की हाई स्पीड, लो लेटेंसी और उसके इस्तेमाल के बारे में तो बहुत कुछ लिखा पढ़ा जा चुका है। परंतु आम उपभोक्ता को उसके रोजमर्रा के सवालों के सटीक जवाब नही मिल पा रहे। आज हम ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे। 
 
सवाल-1: 5जी लॉन्च के बाद क्या 2जी, 3जी और 4जी फोन वॉयस कॉल और डेटा ठीक से काम करते रहेंगे?
हां, वॉयस और डेटा के लिए सभी मौजूदा फोन ठीक से काम करते रहेंगे। भविष्य में अगर कोई ऑपरेटर अपने 2जी या 3जी नेटवर्क को बंद करने का फैसला करेगा तभी सेवाएं बंद होंगी। देश में एयरटेल, वोडा-आइडिया और सरकारी बीएसएनएल 2जी और 3जी नेटवर्क ऑपरेट करती हैं। जबकि रिलायंस जियो सिर्फ 4जी नेटवर्क पर ही काम करता है।
 
सवाल- 2: क्या 5जी की स्पीड का फायदा 4जी मोबाइल फोन पर भी लिया जा सकेगा? 4जी यूजर्स के लिए डाउनलोड या अपलोड स्पीड में क्या कोई बदलाव होगा? 
अगर आप 5जी का अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको एक 5जी मोबाइल फोन/डिवाइस लेना होगा? मौजूदा 4G डिवाइस पर यह संभव नही है? 5जी से आपकी 4जी स्पीड पर कोई असर नही पड़ेगा।
 
सवाल-3: क्या 4जी नेटवर्क चालू रहेगा या बंद हो जाएगा?
हां, 4जी नेटवर्क चालू रहेगा। दिग्गज कंपनियों की इसे बंद करने की कोई योजना नही है।
 
सवाल-4: क्या बाजार में पर्याप्त 5जी उपकरण/मोबाइल उपलब्ध हैं?
उद्योग के अनुमानों के अनुसार, भारत में वर्तमान में लगभग 5 करोड़ 5जी डिवाइस हैं। यह संख्या आने वाले वक्त में तेजी से बढ़ेगी। 
 
सवाल-5: क्या मौजूदा 4G फोन को 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है?
नहीं, मौजूदा 4G फोन को 5जी में अपग्रेड नहीं किया जा सकता। 5जी सर्विस के लिए 5जी नेटवर्क पर काम करने वाला मोबाइल ही खरीदना होगा। 
 
सवाल-6: क्या आम उपभोक्ता बाजार से 5जी मोबाइल फोन आसानी से खरीद सकता है?
हां, 5जी फोन के कई मॉडल बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। अधिकांश प्रमुख डिवाइस ब्रांड जैसे Apple iPhone, Samsung, One Plus आदि।
 
सवाल-7: उपभोक्ता की डेटा खपत बहुत अधिक नही है, क्या तब भी 5जी सर्विस को अपनाना ठीक रहेगा? क्या उसे 4जी फोन छोड़कर एक नया 5जी फोन खरीद लेना चाहिए?
4 जी के मुकाबले 5जी में हाई स्पीड और लो लेटेंसी का फायदा मिलता है। करीब सभी 4जी यूजर्स ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट से जुड़े हुए हैं। ऐसे में 5जी की हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ने पर उन्हें अनेकों फायदे मिलेंगे। फिर भी अगर यूजर अपनी पुरानी इंटरनेट स्पीड से खुश है तो उसे 4जी तकनीक पर ही बने रहना चाहिए।
 
सवाल-8: क्या 5जी की फाइबर सेवा के लिए भी वायर्ड Wi-Fi डिवाइस यानी राउटर्स लगाने होंगे, जैसा कि 4G (JioFi) में इस्तेमाल किए जाते हैं?
सभी दिग्गज कंपनियां इसके लिए अपने सॉल्युशन पेश कर रही हैं। सबसे दिलचस्प जियो का Jio Air Fiber डिवाइस है। जिसमें वायर्ड राउटर लगाने की जरूरत नही पड़ती। बस इसे प्लग इन कीजिए और यह इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। एयरटेल और वोडा-आइडिया ने अभी अपने डिवाइस पेश नही किए हैं।
 
सवाल-9: 5जी का सबसे अधिक लाभ किस तरह के यूजर्स को मिलेगा? यह किस प्रकार के उपयोग के लिए सबसे उपयुक्त है?
5जी के किसी न किसी फीचर से सभी वर्ग के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। घरेलू उपभोक्ता Jio Air Fiber डिवाइस या 5जी हैंडसेट का उपयोग करके हाई स्पीड इंटरनेट प्राप्त कर सकते हैं। कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा आदि जैसे क्षेत्रों को 5जी से जबर्दस्त फायदा मिलने का अनुमान है।
 
सवाल-10: 5जी सिग्नल क्या टेलीकॉम टावर से ही आएंगे या इसके लिए अलग तरह के माइक्रो साइट्स लगाने होते हैं? 
5जी उपकरण मौजूदा टावरों पर भी लगाया जा सकता है। इसके साथ सड़क किनारे लगे खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर भी छोट सेल लगाए जा सकते हैं।
 
5जी सिग्नल क्या टेलीकॉम टावर से ही आएंगे या इसके लिए अलग तरह के माइक्रो साइट्स लगाने होते हैं? 
5जी उपकरण मौजूदा टावरों पर भी लगाया जा सकता है। इसके साथ सड़क किनारे लगे खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर भी छोट सेल लगाए जा सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में बाघों के कब्रगाह बनते टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, शिकार की आशंका