गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kharge asks even a dog of bjp dies for country
Written By
Last Modified: मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (10:13 IST)

खड़गे का सवाल, क्या भाजपा का एक कुत्ता भी देश के लिए मरा है?

खड़गे का सवाल, क्या भाजपा का एक कुत्ता भी देश के लिए मरा है? - Kharge asks even a dog of bjp dies for country
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि हमारे नेताओं ने देश के लिए कुर्बानी दी लेकिन क्या भाजपा का एक कुत्ता भी देश के लिए मरा है। 
 
खड़गे ने कहा कि हमने देश को आजादी दिलाई। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी कुर्बानी दी। फिर भी वो देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही।
 
उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के बाहर शेर की तरह बात करती है, लेकिन भीतर एक चूहे की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चीन के मुद्दे पर बहस करने से भाग रही है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि वे बहुत मजबूत हैं और कोई भी उनकी ओर आंख उठाकर भी नहीं देख सकता लेकिन सीमा पर विवाद और संघर्ष लगातार बढ़ रहे हैं। गलवान में 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद पीएम मोदी चीनी राष्‍ट्रपति से मिले, 18 बार बैठकें की। इतना सब होने के बाद भी चीन की सीमा पर ऐसा क्यों हो रहा है?
 
चीन ने भाजपा पर लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने का भी आरोप लगाया और कहा कि वह लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थानों की स्वायत्ता खत्म कर रही है। 
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, WhatsAPP पर फिर रिकवर हो सकेगा 'Delete for me' मैसेज