खरगे ने किया कांग्रेस वर्किंग कमिटी का ऐलान, सचिन पायलट को मिली जगह
Congress News: कांग्रेस ने रविवार को अपनी नई कार्य समिति (CWC) का गठन किया। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। राजस्थान से सचिन पायलट और मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह को कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।
कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे।The Congress President Shri @kharge has constituted the Congress Working Committee.
— Congress (@INCIndia) August 20, 2023
Here is the list: pic.twitter.com/dwPdbtxvY5
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्टूबर में निर्वाचन के बाद पदभार संभाला था। इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है।
प्रियंका गांधी वाड्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं।
