1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala man found guilty in connection with ISIS

ISIS से संबंध के मामले में केरल का शख्‍स NIA अदालत में दोषी करार

Kerala man found guilty in connection with ISIS
Kerala man found guilty in connection with ISIS : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के मामलों की सुनवाई करने वाली यहां की विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार को पलक्कड़ के एक निवासी को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का सदस्य होने और उसकी गतिविधियों को समर्थन देने को लेकर कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दोषी ठहराया।
 
एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश मिनी एस दास ने रियास अबूबकर को यूएपीए की धारा 38 (आतंकवादी संगठन की सदस्यता) और 39 (आतंकवादी संगठन को दिया गया समर्थन) और भारतीय दंड संहिता की की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया।
 
अदालत ने कहा कि वह गुरुवार को सजा पर दलीलें सुनेगी। एनआईए के मुताबिक, अबूबकर आईएसआईएस के सदस्यों के सीधे संपर्क में था और उसकी विचारधारा साझा कर रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
PM मोदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा- अब कभी राजग नहीं छोड़ेंगे