गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kejriwal says, bjp offer 25 crore to 7 AAP MLA
Last Updated : शनिवार, 27 जनवरी 2024 (11:07 IST)

केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा आरोप, 7 AAP विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर

Arvind Kejriwal
arvind kejriwal news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर एक बार फिर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया भाजपा आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी है। उन्हें 25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं।
 
मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है - 'कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपए देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।
 
आप नेता ने कहा कि हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले 9 सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
 
दिल्ली सीएम ने कहा कि भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे। 
 
ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में आप को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।

इस पर दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल ने सवाल किया कि आपके किन 7 MLAs से संपर्क किया गया था? उनसे भाजपा की तरफ से किसने संपर्क किया था? आपके विधायकों से किस माध्यम से संपर्क किया था? फोन, व्हाट्सप, ईमेल या कुछ? उन्होंने केजरीवाल को सबूतों को जनता के सामने रखने की चुनौती दी।
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Bihar political crisis live : नीतीश ने रविवार को बुलाई बैठक, दे सकते हैं इस्तीफा