• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. JP Nadda started the Nahin Sahega Rajasthan campaign
Written By
Last Modified: जयपुर , रविवार, 16 जुलाई 2023 (19:03 IST)

जेपी नड्डा ने की 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत, सार्वजनिक बैठक में उठाए ये मुद्दे...

JP Nadda's visit to Rajasthan
JP Nadda's visit to Rajasthan : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जयपुर में एक सार्वजनिक बैठक में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत की। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
 
नड्डा ने अभियान और एक ‘थीम वीडियो’ जारी किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने राज्य सरकार का फेल कार्ड भी जारी किया।
 
भाजपा अध्यक्ष ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के यूपीए का मतलब उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार है। कांग्रेस शासित राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
सीमा हैदर के भारत आने पर डकैतों ने दी थी धमकी, अब मंदिर पर दागा रॉकेट लॉन्चर, 30 हिन्दुओं को बंधक बनाया