हवाई हादसा टला, बाल-बाल बचे 167 यात्री
Publish Date: Fri, 28 Jul 2017 (18:18 IST)
Updated Date: Fri, 28 Jul 2017 (18:20 IST)
नई दिल्ली। जेट एयरवेज के मुंबई से जोधपुर आ रहे एक विमान से शुक्रवार को दोपहर लैंडिंग के समय एक पक्षी टकरा गया। हालांकि, चालक दल के सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 167 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 412 मुंबई से जोधपुर आई थी। यह बोइंग का 737-800 विमान था। जोधपुर में उतरते समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। पायलट ने सावधानी बरतते हुए तत्काल लैंडिंग छोड़कर एक और बार हवा में चक्कर लगाने का फैसला किया और उसके बाद विमान की लैंडिंग सुरक्षित रही।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचा दिया गया है और इंजीनियरिंग दल के सदस्य विमान की जांच कर रहे हैं। नागर विमानन महानिदेशालय को घटना की जानकारी दे दी गई है। विमान ने सुबह 11.30 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। (वार्ता)