शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jdu mp Baidyanath Mahato dies in delhi
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (23:12 IST)

JDU सांसद बैद्यनाथ महतो का निधन

JDU सांसद बैद्यनाथ महतो का निधन - jdu mp Baidyanath Mahato dies in delhi
बिहार के वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष के थे।
 
पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सांसद महतो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज नई दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था। इलाज के दौरान आज शाम करीब सात बजे उनका निधन हो गया।
 
महतो अपने राजनीतिक जीवन में 2 बार लोकसभा के सदस्य एवं एक बार बिहार सरकार में मंत्री रहे। महतो के निधन पर पूर्व सांसद कैलाश बैठा, भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे समेत अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  (Photo courtesy: Twitter)
ये भी पढ़ें
सांप्रदायिक हिंसा से फैली दहशत के बीच एकजुट हैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, दंगाइयों के खिलाफ रातभर करते हैं पहरेदारी