Hanuman Chalisa
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jasoda Ben Prime Minister Narendra Modi

जसोदा बेन ने मथुरा के मंदिरों में किए दर्शन

Jasoda Ben
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने मथुरा के मंदिरों में दर्शन कर पूजन-अर्चना की। सूत्रों के अनुसार जशोदा बेन मेवाड़ एक्सप्रेस से सुबह करीब साढ़े चार बजे मथुरा स्टेशन पर पहुंचीं और उसके बाद स्थानीय होटल में गईं। उन्होंने मथुरा के रंगेश्वर मंदिर और केलादेवी मंदिर में दर्शन किए।
 
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मथुरा थाना प्रभारी विजयसिंह के अनुसार जशोद बेन के साथ उनके भाई अशोक, भतीजी अंजली नर्वरी उसके स्वसुर ओमप्रकाश नर्वरी भी थे। मंदिरों में दर्शन करने के बाद वे लोग शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी चले गए।
ये भी पढ़ें
महिंद्रा ने लांच की एक्सयूवी 500