बड़ी खबर! डोकलाम पर भारत को मिला जापान का समर्थन
Publish Date: Fri, 18 Aug 2017 (10:35 IST)
Updated Date: Fri, 18 Aug 2017 (10:38 IST)
डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर जापान ने भारत और भूटान की स्थिति का समर्थन किया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जापानी राजदूत केनजी हिरामत्सु ने डोकलाम पर जापान की स्थिति के बारे में भारत से बात की है। जापान ने कहा है कि किसी को भी स्टेटस क्युओ (यथास्थिति) को जबरन बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
वहीं, राजदूत केंजी हीरामात्सू ने कहा कि जापान पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
भारत भी चाहता है कि दोनों देश अपनी आर्मी को वापस बुलाकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाएं, न कि चीन अपने हिसाब से सीमा पर पुरानी स्थिति बदल ले। ऐसा करना 2012 के समझौते का भी उल्लंघन है।