बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jantar mantar hate sloganeering case, delhi police arrest 6 people
Written By
Last Updated : मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (13:56 IST)

जंतर-मंतर नारेबाजी, BJP नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग हिरासत में

जंतर-मंतर नारेबाजी, BJP नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग हिरासत में - jantar mantar hate sloganeering case, delhi police arrest 6 people
नई दिल्ली। रविवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय भी शामिल हैं। 
 
दिल्ली पुलिस के के मुताबिक अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीति सिंह एवं दीपक को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली किसी भी बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। 
इससे पहले देर रात भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा था कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर 8 अगस्त को सेव इंडिया फाउंडेशन के तहत जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 50 लोगों को बुलाया गया था, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण वे वहां से चले गए थे। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले कौन थे, ये उन्हें पता नहीं है। 
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने की 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत