Hanuman Chalisa

कश्मीर में पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नाकाम की कार बम विस्फोट की साजिश

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (10:34 IST)
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक कार बम विस्फोट करने की साजिश को नाकाम बना दिया है। उन्होंने पुलवामा जिले में आखिर उस कार को तलाश कर उसमें फिट की गई आईईडी को धमाका कर नष्ट करने में कामयाबी पाई जो 4-5 दिनों से खतरा बन कर घूम रही थी।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के राजपोरा के आयनगुंड में इस सैंतरो कार में लगाई गई आईईडी को नष्ट करने में सेना की 44 आर आर, केरिपुब और पुलिस की टीम ने आज सुबह ही सफलता हासिल की।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से इस कार के प्रति खुफिया विभाग ने जानकारी दी थी। आतंकी कार बम विस्फोट कर सुरक्षाबलों के काफिलों पर आत्मघाती हमला करना चाहते हैं। यही कारण था कि पिछले करीब 5 दिनों से कश्मीर में सुरक्षा अधिकारियों की नींद उड़ी हुई थी।
 
अंततः आज सुबह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा में आयनगुंड गांव में एक सड़क किनारे यह सैंट्रो कार लावारिस अवस्था में मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़ कर बम स्क्वाड की मदद से इस आईईडी को नष्ट कर दिया।
 
अधिकारियों का कहना था कि आईईडी को कार से अलग न कर पाने की स्थिति में ही इसे कार के साथ ही विस्फोट कर उड़ा देना पड़ा जिस कारण कार के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल इसके प्रति कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई है की आईईडी में कितना विस्फोटक लगा था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख