Jammu Kashmir Assembly Election : BJP के 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट?
Jammu Kashmir Assembly Election : 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले फेज में 24 सीटें हैं। पहले फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर पर BJP की पहली लिस्ट आ गई है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी के सीनियर नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में रविवार रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई। इसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इस बीच बीजेपी के 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज आ गई है। चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कौन होगा इसे लेकर कल बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मैराथन मंथन हुआ था। कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अलग से हुई मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए थे।
ये है उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट-
4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे : 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहले चरण के लिए वोटिंग 18 सितंबर को 24 सीटों पर होगी। पहले फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर पर बीजेपी की पहली लिस्ट आ सकती है। दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर को है, उस दिन 26 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग एक अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।BJP releases a list of 44 candidates for the upcoming Jammu & Kashmir assembly elections
— ANI (@ANI) August 26, 2024
Arshid Bhat to contest from Rajpora, Javed Ahmad Qadri to contest from Shopian, Mohd. Rafiq Wani to contest from Anantnag West. Adv. Syed Wazahat to contest from Anantnag, Sushri Shagun… pic.twitter.com/s7dXVe8Fdm
2014 में हुए थे चुनाव : इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब यह राज्य केंद्र शासित प्रदेश नहीं था। उस चुनाव में पीडीपी ने 28 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटें, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं। बाद में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई थी।
दिलचस्प होगा मुकाबला : इस बार जम्मू कश्मीर के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है। एक तरफ जहां बीजेपी अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी भी फिलहाल अकेले ही मैदान में है जबकि इस बार पहली बार आम आदमी पार्टी भी जम्मू कश्मीर चुनाव में किस्मत आजमा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
Edited By: Navin Rangiyal

