शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (11:23 IST)

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

Encounter In Kashmir | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बांदीपोरा जिलों में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया है। अभियान अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का 1 आतंकवादी मारा गया।
 
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह शाहगुंड बांदीपोरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था।
ये भी पढ़ें
फार्मास्युटिकल समूह पर छापेमारी में आईटी विभाग को मिली 550 करोड़ की बेहिसाबी आय