सम्बंधित जानकारी
- जिस Supinder Kaur को धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा वो एक अनाथ मुस्लिम लड़की का आखिरी सहारा थीं
- जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को 3 बड़ी सफलता, उड़ी में जिंदा पकड़ा पाकिस्तानी आतंकी, पुलवामा में ठिकाना नेस्तनाबूद
- 14 साल के बाद श्रीनगर में एयर शो का आयोजन, डल झील पर लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
- बड़ी खबर, श्रीनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम
- श्रीनगर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, हथियार छोड़कर भागे आतंकी
श्रीनगर के नाटीपोरा में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी मार गिराया, पुलिस टीम पर किया था हमला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नाटीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी मार गिराया, जबकि दूसरा घटनास्थल से फरार हो गया। दूसरी आतंकवादी को दबोचने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आतंकवादी लश्करे तैयबा का बताया जा रहा है और उसके पास से मिले आई कार्ड के मुताबिक उसका नाम आकिब बशीर है। मारा गया आतंकवादी वह ट्रेंज शोपियां का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम जब पुलिस टीम नाटीपोरा नाके पर जांच कर रही थी, उसी दौरान आतंकवादियों ने हमला कर दिया।
सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। मारे गए आतंकी के कब्जे से हथियार बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में कश्मीर घाटी में आतंकी हमलों की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं।
