1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K leaders-Modi meeting congress

JK बैठक : कांग्रेस ने PM मोदी के सामने रखीं 5 मांगें

Jammu and Kashmir
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 3 घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक में जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने कई मांगें रखीं। इनमें जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग भी शामिल है।
सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की है क्योंकि पूर्ण राज्य का दर्जा देने का यह सही समय है।
आजाद ने कहा कि हमारी दूसरी मांग थी कि राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव होने चाहिए। साथ ही केन्द्र सरकार से यह भी कहा कि कश्मीरी पंडितों की कश्मीर में वापसी होनी चाहिए।

बैठक के दौरान केन्द्र सरकार से डोमिसाइल जमीन की गारंटी भी मांगी गई। आजाद ने कहा कि हमने राजनीतिक कैदियों की शीघ्र रिहाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, इसमें लड़ाई का माहौल बिलकुल भी नहीं था।
अगला लेख
Vaccine नहीं लगवाने वाले कॉर्पोरल की याचिका पर हाईकोर्ट का वायुसेना को नोटिस