sundarkand
✕

‘इरफान’ की क‍ब्र की बदहाली से दुखी हुए प्रशंसक को ‘सुतापा’ ने कही ये खूबसूरत बात

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (19:00 IST)
अभि‍नेता इरफान खान के निधन को काफी समय हो गया है लेकिन उनके प्रशसंक अब भी उन्‍हें भूल नहीं पा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की कब्र की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया में वायरल हो रही हैं।

दरअसल मुंबई में जहां इरफान खान को उनके निधन के बाद दफनाया गया था वहां उस कब्र के आसपास घास-फूस उग आई थी। ट्व‍िटर पर यह तस्‍वीर आने के बाद उनके प्रशसंक कब्र को लेकर लापरवाही बरतने की बात कह रहे थे। उनके प्रशसंक कब्र का हाल देखकर काफी दुखी थे।

जब कुछ प्रशसंकों ने इस लापरवाही पर सवाल उठाए तो इरफान खान की पत्‍नी सुतापा सिकदर ने इसका जवाब दिया। यह जवाब भी सोशल मीड‍ि‍या में काफी चर्च‍ित हो रहा है।

एक यूजर ने कहा था कि इरफान की कब्र को सजाकर रखा जाना चाहिए। इस पर इरफान की पत्नी सुतापा ने जवाब दिया था। उन्‍होंने लिखा था,

दरअसल औरतों को मुस्लिम कब्रिस्तान में जाने की इजाजत नहीं होती है। इसलिए, मैंने इगतपुरी में रातरानी के पौधे लगाए हैं, जहां उनकी याद में पत्थर रखा गया है। वहां पर मैंने उनकी पसंद की चीजों को दफनाया है। मैंने उस जगह को खरीदा है, जहां पर मैं बिना किसी को बताए घंटों तक उसके सामने बैठ सकती हूं। जहां तक इस सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल की बात है तो ये जंगली पौधे और घास बारिश की वजह से कब्र के पास उग गए हैं। उन्‍होंने आगे कहा, 'यह वाइल्ड और खूबसूरत है जैसा कि मैंने फोटो में देखा जिसकी आप बात कर रहे हैं। आखिर क्यों सब कुछ परिभाषा के अनुसार ही होना चाहिए और क्या पता कि कब्र के पास जो पौधे उगे हैं उसका कोई उद्देश्य हो। ध्यान से देखो।'

हालांकि बाद में बाबिल ने पिता इरफान की कब्र की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में उनका कब्र साफ-सुथरा नजर आ रहा है और बाबिल के छोटे भाई अयान कब्र पर पानी डालते दिख रहे हैं।

बाबिल ने कैप्शन में लिखा, 'बाबा को जंगल पसंद था। अयान मजबूत हो रहा है। कचरा और प्लास्टिक को हमेशा वहां से हटा दिया जाता है। मां ने इस कब्र के आसपास उग आए जंगलों के बारे में लिखा भी था जब फैन्स ने यहां के अस्त-व्यस्त हालत को देखकर चिंता जाहिर की थी। मुझे आपको समझाने की जरूरत है। मेरे पिता हमेशा घास और हरे पेड़-पौधों के आसपास रहना चाहते थे।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख