सम्बंधित जानकारी
- अरुणाचल सीमा पर दिखेगी भारतीय सेना की ताकत, 6 हफ्ते चलेगा युद्धाभ्यास
- Indian Army ने दिखाई ताकत, मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- ओछी हरकतों पर उतरा पाकिस्तान, सेना की टोह लेने नाबालिग को भेजा
- खुफिया रिपोर्ट में खुलासा, दक्षिण भारत को निशाना बना सकते हैं आतंकी
- Indian Army ने चुन-चुनकर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के 5 सदस्यों को ढेर किया
India Sri Lanka | भारत और श्रीलंका का बंगाल की खाड़ी में संयुक्त युद्धाभ्यास होगा
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। यह 6 दिनों तक चलेगा। आंध्रप्रदेश के विजाग बंदरगाह से इसका युद्धाभ्यास होगा। यह अभ्यास 6 दिनों तक चलेगा और इसमें नौसेना के जंगी जहाज हिस्सा लेंगे।
दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा 4 जहाजों में युद्धाभ्यास किया जाएगा। समुद्र चरण में समन्वित समुद्री संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले विजाग बंदरगाह पर नौसेनाओं ने आपसी पेशेवर संवाद भी किया। बंदरगाह चरण के अंतर्गत वे प्रशिक्षण गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं में भी शामिल हुए।
युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना मिसाइल जंगी जहाज आईएनएस खुकरी और समुद्री ऑफशोर पेट्रोल जहाज आईएनएस सुमेध का इस्तेमाल करेगी। इस 6 दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत 7 सितंबर को विजाग बंदरगाह पर हुई थी और भारत ने इसमें अतिरिक्त इंटीग्रल हेलीकॉप्टर भी उतारे हैं।
