मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian soldier crossed over to Pakistan sentenced imprisonment
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (07:35 IST)

लक्षित हमलों के दौरान पार की नियंत्रण रेखा, मिली यह सजा...

Indian soldier
नई दिल्ली। पिछले वर्ष लक्षित हमलों के दौरान गलती से सीमा पार करके पाकिस्तान जाने वाले भारतीय सैनिक को सेना की एक अदालत ने दोषी ठहराया है। सैनिक के लिए तीन महीने जेल की सजा की सिफारिश की गई है। पाकिस्तान ने जनवरी में सैनिक भारत को सौंप दिया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना की अदालत ने चंदू बाबूलाल चव्हाण को तीन महीने कैद की सजा सुनाई है लेकिन सजा की अवधि को उचित अधिकारियों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
 
उन्होंने बताया कि सिपाही बाबूलाल चव्हाण के मामले की सुनवाई जनरल कोर्ट मार्शल द्वारा की गई। चव्हाण सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं। उनकी तैनाती 37 राष्ट्रीय राइफल्स में थी।
 
पिछले वर्ष सितंबर में भारत ने नियंत्रण रेखा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों की थी जिसके कुछ घंटों बाद सिपाही कश्मीर में सीमा पार कर गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिका ने पाक को सौंपी आतंकियों की सूची, हाफिज सईद का नाम नहीं...