• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian police, police force
Written By
Last Modified: रविवार, 15 जनवरी 2017 (16:55 IST)

देशभर में पुलिस बलों में खाली हैं 5 लाख पद

देशभर में पुलिस बलों में खाली हैं 5 लाख पद - Indian police, police force
नई दिल्ली। देशभर में पुलिसबल के लिए मंजूर 22.63 लाख पदों में से 5 लाख पद खाली पड़े हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश के सभी राज्यों में पुलिसबलों के लिए मंजूर पदों की संख्या 22,63,222 है और इनमें से 17,61,200 पदों पर ही लोग तैनात हैं। कुल मंजूर पदों में से 5,02,022 पद खाली पड़े हैं।
सबसे ज्यादा यानी 1.80 लाख पद उत्तरप्रदेश में खाली हैं। यहां के पुलिसबल के लिए मंजूर किए गए पदों की संख्या 3,64,200 है। पश्चिम बंगाल में पुलिसबल के लिए मंजूर पदों की कुल संख्या 1,11,176 है और इनमें से लगभग 35,000 पद खाली हैं। बिहार पुलिसबल में 1,12,554 मंजूर पदों में से लगभग 30,300 पद खाली पड़े हैं। 
 
कर्नाटक पुलिसबल के लिए मंजूर 1,07,053 पदों में से लगभग 25,500 पद खाली हैं। गुजरात पुलिस के लिए मंजूर किए गए पदों की संख्या 99,423 है लेकिन इसके 17,200 पद खाली पड़े हैं। तमिलनाडु में भी 1,35,830 मंजूर पदों में से लगभग 16,700 पद खाली पड़े हैं। 
 
झारखंड पुलिस के लिए मंजूर पदों की संख्या 73,713 है लेकिन इनमें से 15,400 पद खाली हैं। छत्तीसगढ़ के लिए मंजूर 68,099 पदों में से भी 8500 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन 'अवरोधक' : अमेरिका