1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. लापता इंडोनेशियाई पनडुब्बी को खोजेगी भारतीय नौसेना, अपना पोत किया तैनात

Indian Navy | लापता इंडोनेशियाई पनडुब्बी को खोजेगी भारतीय नौसेना, अपना पोत किया तैनात

Indonesiansubmarine
नई दिल्ली। इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को समुद्र की गहराई में बचाव अभियान चलाने में सक्षम अपने पोत को तैनात कर दिया। लापता पनडुब्बी में 53 लोग सवार हैं। इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक जर्मनी में बनी पनडुब्बी 'केआरआई नांग्गला-402' बुधवार को उस समय लापता हो गई जब यह बाली जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास पर थी।

 
भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि 'डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी)' इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी की तलाश में मदद करने के लिए विशखापट्टनम से रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि भारतीय डीएसआरवी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से लैस है और समुद्र में समाने वाली पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए इसमें सोनार उपकरण लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशियाई पनडुब्बी का पता लगाने के लिए सिंगापुर और मलेशिया सहित कई देश अपने बचाव पोत भेज रहे हैं। (भाषा)
 
अगला लेख
बंगाल में वोटर्स ने दिखाया उत्साह, दोपहर 1 बजे तक 47.63 % मतदान