1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian army shoots down pakistan quadcopter

चीन में बने पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर को भारतीय सेना ने गोली मारी

Indian army
नई दिल्ली। नियं‍त्रण रेखा के पास केरन सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के क्वाडकॉप्टर को गोली मारकर गिरा दिया। 
 
जानकारी के मुताबिक यह घटना 8 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि यह पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर डीजेआई माविक 2 चीनी कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह क्वाडकॉप्टर नियंत्रण रेखा के समीप उड़ रहा था। इसे संदिग्ध मानकर भारतीय सैनिकों ने गोली मारकर गिरा दिया। 
चित्र सौजन्य : फाइल
अगला लेख
कांग्रेस ने कमलनाथ को बताया भावी मुख्यमंत्री,नरोत्तम का तंज,भावी नेता प्रतिपक्ष की करें तलाश