शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India's manufacturing cost lowest in the world
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (23:10 IST)

दुनियाभर में भारत की विनिर्माण लागत सबसे कम : रिपोर्ट

India
नई दिल्ली। चीन और वियतनाम को पीछे छोड़ते हुए भारत ने दुनियाभर में सबसे कम विनिर्माण लागत वाले देश का दर्जा हासिल किया है। हालांकि अनुकूल कर वातावरण और 'पारदर्शी सरकारी नीतियां' जैसी श्रेणियों में भारत का प्रदर्शन लचर रहा है।

एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हालांकि अनुकूल कर वातावरण और 'पारदर्शी सरकारी नीतियां' जैसी श्रेणियों में भारत का प्रदर्शन लचर रहा है। ‘यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट’ के अनुसार 85 देशों के बीच समग्र मूल्यांकन में भारत को 31वां स्थान मिला है।

रिपोर्ट में कहा गया कि सस्ते विनिर्माण की उप-श्रेणी में भारत को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। दूसरी ओर उप-श्रेणी ‘अनुकूल कर वातावरण’ में 100 में से 16.2 अंक, ‘भ्रष्ट नहीं’ में 100 में से 18.1 अंक और उप-श्रेणी ‘पारदर्शी सरकारी नीतियों’ में 100 में से 3.5 अंक मिले है।

सकल मूल्यांकन में सर्वश्रेष्ठ देश का दर्जा स्विट्जरलैंड को मिला। इसके बाद जर्मनी, कनाडा, अमेरिका और स्वीडन का स्थान है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
इसराइल की सत्ता में बेंजामिन नेतन्याहू की वापसी, लापिड ने मानी हार