शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India Russia defence deal on Sukhoi, Mig 29
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (16:10 IST)

भारत-रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील, 21 मिग-29 और 12 सुखोई-30 मिलेंगे

भारत-रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील, 21 मिग-29 और 12 सुखोई-30 मिलेंगे - India Russia defence deal on Sukhoi, Mig 29
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच भारत और रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील हुई है। इस सौदे के तहत भारत रूस से मिग-29 और सुखोई-30 लड़ाकू विमान खरीदेगा। 
 
जानकारी के मुताबिक 38 हजार 900 करोड़ के इस सौदे में रूस भारत को 21 मिग-29 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराएगा साथ ही 12 सुखोई-30 लड़ाकू विमान भी भारत को मिलेंगे। 
 
इतना ही नहीं मौजूदा मिग-29 विमानों को रूस अपग्रेड करके भी देगा। दोनों देशों के बीच होने वाली इस बड़ी और महत्वपूर्ण डील का फैसला डिफेंस एक्जिविशन काउंसिल ने लिया है।