सम्बंधित जानकारी
- अब चेहरा दिखाकर हो सकेगी एयरपोर्ट में एंट्री, होगा यह बड़ा फायदा
- केन्द्र के ऐलान के बाद गुजरात, महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता
- नरेन्द्र मोदी के राज में रुपए की दुर्गति : डॉलर 14 रुपए हुआ महंगा, रुपए की कहानी, आंकड़ों की जुबानी
- 7 रोहिंग्याओं को वापस भेजने के खिलाफ प्रशांत भूषण की याचिका पर CJI ने कहा, हमें जिम्मेदारी याद मत दिलाइए...
- भारत-रूस की 'डील' से झल्लाए अमेरिका-पाकिस्तान, जानिए कितना खतरनाक है S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम
भारत ने सात रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार को सौंपे
फाइल फोटो
इंफाल। मणिपुर के मोरेह में भारतीय सीमा पर अधिकारियों ने सात रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार को सौंप दिया है।
सातों रोहिंग्या मुस्लिमों को बुधवार को असम से मणिपुर लाया गया। उन्हें गुरुवार सुबह यहां सीमा पर पहुंचाया गया और म्यांमार को सौंपने से पहले अधिकारियों ने कुछ घंटे तक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कीं।
भारत और म्यांमार के अधिकारी 'इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप गेट नंबर-2' पर अपराह्न करीब डेढ़ बजे एकत्र हुए और सातों लोगों को म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार भेजने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सभी सातों रोहिंग्या असम की जेल में 2012 से बंद थे।
उल्लेखनीय है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने भी रोहिंग्याओं को रोकने संबंधी प्रशांत भूषण की याचिका को खारिज कर दिया था।
