• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India has more than 81 lakh deaths in 2020
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 मई 2022 (23:58 IST)

भारत में 2020 में हुईं 81 लाख से ज्यादा मौतें, कोरोना से 1.50 लाख लोगों ने जान गंवाई

भारत में 2020 में हुईं 81 लाख से ज्यादा मौतें, कोरोना से 1.50 लाख लोगों ने जान गंवाई - India has more than 81 lakh deaths in 2020
नई दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) के आंकड़ों के अनुसार 2020 में देश में 81.2 लाख लोगों की मौत हुई और यह आंकड़ा 2019 की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है, जब देश में 76.4 लाख लोगों की मौत हुई थी।
 
वर्ष 2020 में जब देश में पहली बार कोविड-19 का कहर शुरू हुआ था तो महामारी के कारण 1.48 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। यह संख्या 2021 की तुलना में काफी कम है, जब महामारी के कारण 3.32 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी।
 
मंगलवार सुबह उपलब्ध कराए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 2020 की शुरुआत से अब तक 5,23,889 लोग कोरोनावायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्ष 2020 के लिए आरजीआई की रिपोर्ट 'नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित भारत की महत्वपूर्ण सांख्यिकी' में कहा गया है कि पंजीकृत मौतों के मामले में, आंकड़ा 2019 में 76.4 लाख था, जो 2020 में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 81.2 लाख हो गया।