सम्बंधित जानकारी
- भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने का विश्वास दिलानेवाला बजट
- सीतामरण ने कहा- इसी वर्ष 30 खरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था
- आम बजट : इस साल 3000 अरब डॉलर की हो जाएगी अर्थव्यवस्था
- 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का 'ब्लूप्रिंट' है आर्थिक समीक्षा : सुब्रमण्यम
- आम बजट : निर्मला सीतारमण के सामने हैं कमजोर मानसून व अन्य कई बड़ी चुनौतियां
India। 2025 तक जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत
नई दिल्ली। भारत इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आईएचएस मार्केट की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2025 तक के लिए आर्थिक रूपरेखा प्रकाशित की है।
इसमें भारत को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और भारत को दुनिया के उच्च-मध्य आय वर्ग के देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। आईएचएस मार्केट का अनुमान है कि 2019 में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5,900 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक भारतीय उपभोक्ता बाजार का आकार 3,600 अरब डॉलर होगा, जो 2019 में 1,900 अरब डॉलर है। (भाषा)
