live : स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी बोले, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो
Independence day : आजादी की 78वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11वीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा लहराया। इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। पल पल की जानकारी...
09:14 AM, 15th Aug
-बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधक। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए आगे आएं।
-देश को परिवारवाद से आजादी दिलानी होगी।
-जातिवाद की राजनीति से मुक्ति की जरूरत।
-राजनीति में हर युवा की जरूरत।
09:08 AM, 15th Aug
-सिविल कोड में बदलाव जरूरी। संविधान का पालन हर नागरिक का कर्तव्य।
-मौजूद सिविल कोड, सांप्रदायिक सिविल कोड। कोई भी धर्म कानून से ऊपर नहीं।
-हमें सेक्युलर सिविल कोड की ओर जाना होगा।
09:01 AM, 15th Aug
-बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत चाहता है पड़ोसी देश में हमेशा शांति रहे। बांग्लादेश की विकास यात्रा में सहयोग जारी रहेगा।
-ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम। पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी बधाई।
-ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम। पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी बधाई।
-2036 के ओलंपिक के लिए भारत तैयारी कर रहा है।
-कुछ लोगों को देश का विकास हजम नहीं हो रहा है। भारत का विकास किसी के लिए संकट नहीं। चुनौतियां अंदर भी हैं और चुनौतियां बाहर भी हैं। जैसे- जैसे आगे बढ़ेंगे चुनौतियां भी बढ़ेंगी। चुनौती को चुनौती देना भारत की फितरत है।
-भारत ने दुनिया को कभी युद्ध में नहीं झोंका है। ये बुद्ध का देश है, युद्ध का नहीं।
-भ्रष्टाचारियों के लिए भय का माहौल जरूरी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
08:47 AM, 15th Aug
-महिला अत्याचारों को लेकर सरकारें गंभीर हों। महिला अत्याचारों को लेकर देश में आक्रोश है। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द सजा होनी चाहिए। अपराधियों में डर होना चाहिए है। अपराध के बाद सजा की चर्चा हो। बहन बेटियों के साथ अत्याचार की घटनाएं चिंताजनक हैं।
-पूरी दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है।
-नीतियों से निवेशकों में भरोसा बढ़ाएं राज्य।
-दुनिया को शब्दों से नहीं काम से भरोसा दिलाया।
-डिजाइन इंडिया पर हमारा फोकस।
-गेमिंग सेक्टर को हमारे युवा लीड कर सकते हैं। एनीमेशन की दुनिया में युवा धाक जमा सकते हैं।
-आने वाले समय में भारत इंडस्ट्रियल मेन्युफैक्चरिंग हब बनेगा।
08:34 AM, 15th Aug
-नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को बल दिया। नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के अनुरूप है। हमारा मकसद स्किल डेपलपमेंट को बढ़ावा देना है। आज स्किल का महत्व बढ़ गया है।
-इंटर्नशिप योजना से युवाओं को लाभ। हमारे युवाओं की स्किल की धमक दुनिया में हो।
-मेडिकल में 75 हजार नई सीटें बढ़ाई जा रही हैं।
-राष्ट्रीय पोषण मिशन हमारी प्राथमिकता।
-किसानों को सरकार लगातार मदद दे रही है। किसानों को कर्ज और टेक्नोलॉजी की मदद। बजट में प्राकृतिक खेती के लिए कई प्रावधान किए गए। ऑर्गेनिक फूड बास्केट बन सकता है भारत। प्राकृतिक खेती को बल दिया जा रहा है।
08:24 AM, 15th Aug
-मम भाव भी चाहिए और सम भाव भी चाहिए।
-भारत पर दुनिया का विश्वास बढ़ा है।
-जब हम 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालते हैं, तब हमारा विश्वास और बढ़ जाता है। तब हमें लगता है कि गति और दिशा सही है।
-नौजवान शिखर पर कदम रखना चाहता है।
-संवेदनशीलता से जब काम करते हैं तो बहुत संतोष मिलता है।
-हम राजनीति का गुणा-भाग कर काम नहीं करते।
-लगातार तीसरी बार हमें काम करने का अवसर मिला। हम विकसित भारत के सपने को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
-मैं 140 करोड़ लोगों के समक्ष नतमस्तक हूं।
08:23 AM, 15th Aug
-विकसित भारत के लिए रिफॉर्म जरूरी। देश में 3 लाख संस्थाएं काम कर रही हैं। सिर्फ एक साल में दो रिफॉर्म करें और उन्हें जमीन पर उतारें तो साल में 25 से 30 लाख रिफॉर्म होंगे।
-आज देश आकांक्षाओं से भरा हुआ है।
-सरकार संवेदनशील हैं, समस्याएं लिखें।
-हर सेक्टर में हमें नए अवसर पैदा करने होंगे।
-नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता दें।
-रोजगार और स्वरोजगार के लिए हमने काम किया।
-प्रति व्यक्ति आय हम दोगुनी करने में सफल रहे हैं।
-भारत एक्सपोर्ट और विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है।
08:14 AM, 15th Aug
-हमने देशवासियों के लिए 1000 से ज्यादा कानून खत्म कर दिए। कई गैर जरूरी कानून खत्म किए।
-न्याय संहिता दंड नहीं न्याय की व्यवस्था।
-जिंदगी में सरकार का दखल कम किया।
-हमने इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया।
08:11 AM, 15th Aug
-सही नीति, सही नीयत से देश का विकास।
-हर सेक्टर को आधुनिक बनाने की जरूरत।
-स्पेस सेक्टर में कई स्टार्ट अप शुरू किए हैं।
-प्राइवेट सैटेलाइट और रॉकेट लांच हो रहे हैं।
-हमारे सीईओ दुनिया में नाम कमा रहे हैं।
08:03 AM, 15th Aug
पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत 2047 महज शब्द नहीं हैं, ये 140 करोड़ लोगों के संकल्प और सपनों को दर्शाते हैं। लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कई सुझाव दिए हैं, जिनमें राष्ट्र को विनिर्माण का केंद्र बनाना, सीड कैपिटल बनाना शामिल है। विकसित भारत के लिए लोगों के सुझावों में शासन में सुधार, त्वरित न्याय प्रणाली, पारंपरिक दवाओं को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।
जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे, और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है। जल जीवन मिशन 15 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच चुका है।
If 40 crore individuals could successfully achieve the dream of independence, then imagine the potential of 140 crore people united with determination!
— BJP (@BJP4India) August 15, 2024
Together, we can overcome any obstacle, no matter how big and challenging, and create a prosperous India.
Let us march… pic.twitter.com/m7nNHjb0Ky
07:56 AM, 15th Aug
-प्रधानमंत्री ने कहा कि जरा आजादी से पहले के वो दिन याद करें। सैकड़ों साल की गुलामी और उसका हर कालखंड संघर्ष का रहा। युवा हो, किसान हो, महिला हो या आदिवासी हों... वो गुलामी के खिलाफ जंग लड़ते रहे। इतिहास गवाह है, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व भी हमारे देश के कई आदिवासी क्षेत्र थे, जहां आजादी की जंग लड़ी जा रही थी।
-एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे। आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का...अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है।
07:52 AM, 15th Aug
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं। वो हमारे किसान हैं, हमारे जवान हैं, हमारे नौजवानों के हौसले हैं, हमारी माताओं-बहनों का योगदान है, दलित-शोषित-वंचित-पीड़ित हैं।
07:40 AM, 15th Aug
-पीएम मोदी ने मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा, आजादी के दीवानों को नमन करने पर्व।
-देश के लिए मर मिटने वालों को नमन करने का पर्व।
-ये देश स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी।
-प्राकृतिक आपदा से देश को नुकसान
07:32 AM, 15th Aug
पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
PM Modi hoists the national flag at Red Fort on 78th Independence Day
— ANI (@ANI) August 15, 2024
(Photo source: PM Narendra Modi/YouTube) pic.twitter.com/xPmKcWUIIL
07:29 AM, 15th Aug
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
-कुछ ही देर में लाल किले से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी।
-स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए करीब 6000 लोगों को न्योता।

