1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. iaf tests brahmos missile su 30 mki fighter

चीन से तनाव के बीच भारत ने सुखोई विमान से ब्रह्मोस मिसाइल का किया परीक्षण, बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य पर सटीक प्रहार

Sukhoi
नई दिल्ली। चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत अपनी युद्धक क्षमताओं में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया। इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मिसाइल ने पूरी सटीकता के साथ एक डूबते जहाज को निशाना बनाया और परीक्षण में वांछित नतीजे हासिल किए गए।
 
सूत्रों ने बताया कि विमान तंजौर स्थित टाइगरशार्क्स स्कवाड्रन का था। विमान ने पंजाब में एक एयरबेस से उड़ान भरी और मिसाइल दागे जाने से पहले आसमान में ही विमान में ईंधन भरा गया।
 
पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ भारत का गतिरोध जारी रहने के बीच यह परीक्षण किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुखोई एमकेआई-30 विमान ने करीब तीन घंटे की यात्रा की, जिसके बाद यह मिसाइल दागी गई। (भाषा)  (File photo)
अगला लेख
न्यूजीलैंड में इच्छामृत्यु को भारी समर्थन