सम्बंधित जानकारी
- प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक है लेड-एसिड बैटरियों का व्यवस्थित पुनर्चक्रण: अध्ययन
- दिल्ली में प्रदूषण का सामना करने के लिए तैयार स्मॉग टावर
- मध्यप्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, आज की बड़ी खबरें एक क्लिक पर...
- आंदोलन में क्यों कटता है इंटरनेट, सरकार क्यों बंद करती है
- विक्रम बत्रा जन्मातिथि :जब पाकिस्तानियों ने माधुरी दीक्षित को मांगा तो विक्रम बत्रा ने गोलियां बरसाकर कहा, ‘ये लो माधुरी दीक्षित का प्यार’
पाक सीमा पर IAF की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग प्रैक्टिस, हरक्यूलिस विमान में सवार हुए राजनाथ
जयपुर। राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 225 पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं सेनाध्यक्ष ने आज हरक्यूलिस विमान से उतरकर नया इतिहास बनाया।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने किया है। इसके तहत बाकासर गांव के समीप 39.95 करोड़ रूपए की लागत से एयर स्ट्राइक बनाई गई है।
केन्द्रीय मंत्रियों ने दिल्ली से भरी थी तथा जालोर जिले में अडगांव में बनी आपात हाईवे पट्टी पर उतरे। आपात लेंडिंग की सुविधा के लिए यह हवाई पट्टी बनाई गई है। इस पर आज सुखोई और जगुआर विमानों ने टच डाऊन किया। एक सुखोई विमान को हवाई पट्टी पर पार्क भी किया गया।
आसमान पर मंडराई हरक्युलिस, जगुआर एवं सुखोई विमान की गड़गड़ाहट के बीच रक्षामंत्री ने तालियां बजाकर हर्षोल्लास जाहिर किया।
आज एक ऐतिहासिक दिन है। राजस्थान में NH 925A पर बने आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का लोकार्पण रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, जलशक्ति मंत्री श्री @gssjodhpur जी, चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेन्स स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत जी और एयर चीफ़ मार्शल श्री आर. के. एस भदौरिया जी की उपस्थिति में किया। pic.twitter.com/8Pq5NlN0b6
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 9, 2021
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने शुरुआत से ही देशभर में न केवल सड़कों और हाईवे का जाल, बल्कि स्ट्रैटेजिक और सिविल दृष्टि से महत्वपूर्ण जगहों पर इस तरह की इमरजेंसी लैंडिंग फिल्ड्स के निर्माण का भी हमने पूरा ध्यान रखा है।
उन्होंने कहा कि सन 2016 में हमारी सरकार ने, इस तरह की इमरजेंसी लैंडिंग फिल्ड्स के लिए, inter-ministerial committee बना कर देशभर में 29 जगहें चिह्नित की थीं। इनमें 11 स्थानों पर तो नेशनल हाईवे हैं।
