• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy rains in Delhi, roads filled with water
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 मई 2023 (14:03 IST)

दिल्ली में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा, दोपहर में शाम जैसा अहसास

दिल्ली में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा, दोपहर में शाम जैसा अहसास - Heavy rains in Delhi, roads filled with water
Heavy rains in Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। इसका असर ट्रैफिक पर भी देखने को मिला। बादल छा जाने से दोपहर में शाम जैसा अहसास हो रहा था। दूसरी ओर, राजस्थान के बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 
 
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में काफी बारिश हुई। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े 8 बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया।
 
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 4 अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था। दिल्ली में 4 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
राजस्थान में बारिश : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्‍थान के अधिकतर हिस्सों में बीते 24 घंटे में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, भीलवाड़ा में 75 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं नीमराणा (अलवर) में 60 मिमी, खेतड़ी (झुंझुनू) में 50 मिमी तथा फलोदी (जोधपुर) में 35.6 बारिश दर्ज की गई।
 
वहीं राजधानी जयपुर में 7.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार, इस मौसमी तंत्र का प्रभाव एक मई को कुछ कम होगा। हालांकि, राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो मई से सक्रिय होने से एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों 2-3 मई को बढ़ोतरी होगी। इसके अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। (एजेंसी/वेबदुनिया) राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। इसका असर ट्रैफिक पर भी देखने को मिला। बादल छा जाने से दोपहर में शाम जैसा अहसास हो रहा था। दूसरी ओर, राजस्थान के बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 
 
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में काफी बारिश हुई। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े 8 बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया।
 
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 4 अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था। दिल्ली में 4 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
राजस्थान में बारिश : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्‍थान के अधिकतर हिस्सों में बीते 24 घंटे में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, भीलवाड़ा में 75 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं नीमराणा (अलवर) में 60 मिमी, खेतड़ी (झुंझुनू) में 50 मिमी तथा फलोदी (जोधपुर) में 35.6 बारिश दर्ज की गई।
 
वहीं राजधानी जयपुर में 7.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार, इस मौसमी तंत्र का प्रभाव एक मई को कुछ कम होगा। हालांकि, राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो मई से सक्रिय होने से एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों 2-3 मई को बढ़ोतरी होगी। इसके अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। (एजेंसी/वेबदुनिया)
ये भी पढ़ें
वायरल हो रही असद की मार्कशीट, जानिए पढ़ने में कैसा था अतीक अहमद का बेटा?