दिल्ली-NCR में भारी बारिश, जलजमाव से कई जगह लगा जाम
मुख्य बिंदु
- दिल्ली-NCR में तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी
- जलजमाव से कई जगह लगा जाम
- यातायात जाम होने से लोग परेशान
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
एनसीआर में मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस वाली गर्मी से कुछ राहत मिली। कार्यालय जाने वालों लोगों को जगह-जगह जलजमाव के कारण जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश होने से दिल्ली में तापमान घटकर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
Roads waterlogged in Delhi Cantonment area following heavy rainfall in the national capital this morning
— ANI (@ANI) July 27, 2021
IMD predicts 'thunderstorms with light to moderate intensity rain' in Delhi during the next one hour. pic.twitter.com/Wh6o7jLkre
तेज बारिश के कारण तिलक ब्रिज के नीचे पानी भरने से आईटीओ पर भीषण जाम लग गया। आलम यह था कि दुपहिया वाहनों को वहां से निकलने के लिए पानी में डूब कर जाना पड़ रहा था। धौलाकुंआ में जाम की स्थिति देखी गई। कई अन्य जगहों पर भी लोगों को सुबह जलजमाव का सामना करना पड़ा।
Delhi: Heavy rainfall causes waterlogging in several areas of the national capital; visuals from Mathura Road pic.twitter.com/mSb4pIQ1vO
— ANI (@ANI) July 27, 2021
मौसम विभाग ने आज सुबह अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम और तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

