1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Hajipur, Loot in HDFC Bank

केंद्रीय मंत्री के घर के पास स्‍थि‍त बैंक से दिन दहाड़े 1 करोड़ की लूट

Hajipur
बिहार के हाजीपुर में लूटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ में एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि बाइक से आए आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नाकेबंदी कर गहन जांच पड़ताल शुरू कराई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

एचडीएफसी बैंक के जिस ब्रांच में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है, वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के घर के पास स्थित है. डकैती के बाद फिर से पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक की शाखा से लूट की राशि करीब एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। लेकिन अबतक लूट की रकम कितनी है इसका खुलासा न तो बैंक कर्मियों द्वारा किया गया है और न ही प्रशासन द्वारा इस बारे में कोई जानकारी दी गई है।
अगला लेख
Weather Alert: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, NDRF के 15 दल तैनात