1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Google's Neighbourly app

गूगल 'नेबरली' ऐप पूरे भारत में आज से, सूचनाएं हासिल करने में होगा मददगार

Google
नई दिल्ली। इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपना 'नेबरली' ऐप पूरे भारत में आज से आरंभ करेगी। इससे उपयोगकर्ता को अपने आसपास से सूचनाएं हासिल करने में मदद मिलेगी।


गूगल ने इसे मई में परीक्षण के लिए कुछ खास इलाकों में लागू किया था। इसकी पहले मुंबई में आजमाइश की गई। उसके बाद जयपुर में इसका विस्तार किया गया। बाद में इसे अहमदाबाद, कोयंबटूर और मैसूर में भी आरंभ किया गया।

गूगल की नेक्सट बिलियन यूजर्स टीम के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक बेन फोहनर ने कहा कि गूगल बुधवार को इस ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने जा रही है। इसकी शुरुआत बेंगलुरु और दिल्ली से की जाएगी।
अगला लेख
सावधान, ज्यादा टीवी देखने से हो सकती है जल्द मौत