Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Google doodle

तिरंगे के रंग में रंगा गूगल का डूडल

Google doodle
नई दिल्ली। भारत के 71वें स्वतंत्रा दिवस पर सर्च इंजन गूगल ने तिरंगे के रंग में रंगा डूडल बनाया। इस डूडल में भारतीय संसद को राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों केसरी, हरा और सफेद में रंगा दिखाया गया है। संसद के आगे दो मोर हैं और उनके बीच में मोर पंख की एक बेहद सुंदर आकृति बनी हुई है।
 
गूगल ने अपने बयान में कहा, 'संसद भवन इस दिन, इस अभियान और आजादी की जीत का प्रतीक है।’’ इस डूडल को मुंबई की कलाकार सबिना कर्णिक ने डिजाइन किया है।' (भाषा)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर! केरल में मोहन भागवत को झंडा फहराने से रोका