1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Giriraj Singh, Hindustan, Bharat Mata

ख्वाजा का नहीं, भारत माता का हिंदुस्तान : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh
नवादा। केन्द्रीय लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उपक्रम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि ये ख्वाजा का नहीं, भारत माता का हिंदुस्तान है। जिनको ख्वाजा का हिंदुस्तान बनाना था, वह 1947 में पाकिस्तान चले गए।
           
सिंह ने यहां बातचीत में कहा कि सामाजिक समरसता, भारत माता, वंदे मातरम हिन्दुस्तान के मूल तत्व हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग देश को विभाजित करना चाहते हैं और बैनरों पर ख्वाजा का हिंदुस्तान लिखते हैं, उनको बताना चाहता हूं कि जिनको ख्वाजा का हिंदुस्तान बनाना था, वह 1947 में पाकिस्तान चले गए। अब यह भारत माता का हिंदुस्तान है। 
             
इससे पूर्व उन्होंने यहां के तुंगी में सोलर चरखा केन्द्र का उद्घाटन किया और नरहट में आयोजित एक यज्ञ में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने आदर्श ग्राम खनवां का भी दौरा किया। (वार्ता)
अगला लेख
प्रधानमंत्री ने शाह, जेटली के साथ बैठक की