1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. gadkari falls ill after silliguri programme

सिलीगुड़ी में बिगड़ी नितिन गडकरी की तबीयत

Nitin Gadkari
सिलीगुड़ी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद तबीयत खराब हो गई और डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। 
 
भाजपा के विधायक नीरज जिम्पा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गडकरी की तबीयत बाद में ठीक हो गई और वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए।
 
जिम्पा ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद गडकरी जी ने बेचैनी की शिकायत की। डॉक्टरों ने मंच के पीछे ले जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की। बाद में वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए।
 
पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए गडकरी ने सिलीगुड़ी में 1,206 करोड़ रुपए की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
अपना खून बेचकर घर चलाने पर मजबूर हैं अमेरिकी, जानें क्या है इस दावे में सचाई