manglik dosh calculator
✕

कोहरे में टकराई 30 गाड़ियां, 25 घायल, दिल्ली पर कोहरे की चादर

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (19:09 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली शुक्रवार को कोहरे की चादर में सिमटी रही। यहां सड़क के साथ हवाई यातायात पर भी असर हुआ। दूसरी ओर, सोनीपत-गाजियाबाद केजीपी पर करीब 30 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 25 लोग घायल हो गए। 
 
दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन घंटे तक विमानों का प्रस्थान लगभग पूरी तरह बंद रहा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे से कैट 3सी लागू हो गया और करीब साढ़े नौ बजे तक यह स्थिति बनी रही।
 
इस दौरान बेहद कम दृश्यता के कारण विमानों को रोक देना पड़ा। बीच-बीच में हालांकि एकाध उड़ानें जारी रहीं। इस बीच दो विमानों को उतरने के लिए अन्यत्र भेजा गया। कई घंटों के लिए उड़ानों में देरी होने की वजह से बड़ी संख्या में विमानों की रवानगी में देरी हुई।
 
30 वाहन भिड़े : सोनीपत-गाजियाबाद केजीपी पर घने कोहरे के चलते सोनीपत स्थित टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर यमुना पुल के ऊपर तीस गाड़ियों के आपस में टकरा जाने से 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सोनीपत के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले एक गाड़ी टकराई और उसके बाद लाइन में लगी तीस गाड़ियां आपस में टकरा गईं। 
 
बागपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और गाड़ियों को रास्ते से हटाया। इस मार्ग पर जाम लग गया। अन्य दुर्घटना में सोनीपत जिले के पीपली गांव के समीप शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही क्रूजर जीप और ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच छात्रों को मामूली चोटें आईं।
 
इनमें से एक छात्र की हालात गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में द‌ाखिल करवाया है। अन्य घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप स्कूल के बारह छात्र सवेरे क्रूजर से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख