सम्बंधित जानकारी
- बाबा रामदेव का बड़ा, जल्दी ही POK का भारत में होगा विलय
- गणतंत्र दिवस पर लहरिया पगड़ी में नजर आए पीएम मोदी
- गूगल ने मनाया भारत का गणतंत्र दिवस, ‘हैंड-कट पेपर’ कला से दिखाई परेड
- Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, झांकियों में दिखी सांस्कृतिक विरासत
- क्या है क्वाड में भारत की एंट्री का चीन से कनेक्शन?
गणतंत्र दिवस परेड: 50 विमानों ने भरी उड़ान, जानिए फिर क्यों लोग नहीं उठा पाए फ्लाई-पास्ट का आनंद
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान हर साल फ्लाई-पास्ट आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोहरे की घनी चादर के कारण दृश्यता का स्तर कम होकर करीब 800 मीटर होने की वजह से परेड देखने आए लोग फ्लाई-पास्ट का पूरी तरह आनंद नहीं उठा सके।
देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाई-पास्ट में 50 विमानों ने भाग लिया। इनमें राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ सी-130 सुपर हरक्युलिस तथा सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शामिल थे।
परेड के दौरान लोग अपने मोबाइल कैमरे से इस रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे को कैद करना चाह रहे थे, लेकिन आसमान में कोहरे और धुंध की चादर के कारण ऐसा नहीं हो सका।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 287 के स्तर पर था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर 600 मीटर था जो पूर्वाह्न 11 बजे सुधरकर 800 मीटर हो गया।
