1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Farmers protest in Mumbai

मुंबई में किसानों का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे 20 हजार किसान, सीएम ने भेजा बातचीत का न्योता

Mumbai
मुंबई। अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को किसानों ने मुंबई में जमकर प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे किसान आज मुंबई में विधानभवन के पास प्रदर्शन करने वाले हैं। इस मार्च में 20 हजार से ज्यादा किसान हैं।
 
बताया जा रहा है कि किसान सूखे के लिए मुआवजे और आदिवासियों को वन्य अधिकार दिलाने के लिए यह मार्च निकाल रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन किसानों को मिलकर अपनी मांगों पर चर्चा करने के लिए न्योता भेजा हैं। फडणवीस साढ़े 11 बजे विधानसभा में इस प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि किसानों और आदिवासियों ने बुधवार को ठाणे से मुंबई तक दो दिनों का मार्च शुरू किया था। लोक संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में किसान दादर पहुंच गए हैं और कुछ ही देर में आजाद मैदान पहुंचेंगे। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने बुधवार को ठाणे में प्रदर्शन शुरू किया था।
अगला लेख
कमलनाथ के वीडियो पर बवाल, भाजपा ने लगा दिया सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप