• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. farmers protest : effect of bharat band in punjab
Last Modified: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (11:16 IST)

पंजाब में किसानों के भारत बंद का असर, सड़कों से बसें नदारद, यात्री परेशान

farmers protest
Kisan Andolan 2024 : MSP की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों पर सरकार से बात नहीं बनने के बाद किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इस वजह से पंजाब में शुक्रवार को कई बसें सड़कों से नदारद रहीं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
 
कई बस अड्डों पर यात्री अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करते दिखे। बसों की अनुपलब्धता के कारण मुख्य रूप से छात्रों और कार्यालय जाने वालों को काफी मुश्‍किलों का सामना करना पड़ा।
 
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बंद के आह्वान का समर्थन कर रहे हैं। दिन में एसकेएम के बैनर तले किसान पंजाब में कई जगहों पर प्रदर्शन भी करेंगे।
 
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल), भारतीय किसान यूनियन (दकुंडा), भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल), भारतीय किसान यूनियन (कादियान) और कीर्ति किसान यूनियन समेत कई किसान संगठन बंद में हिस्सा ले रहे हैं।

एसकेएम ने सभी समान विचारधारा वाले समूहों से उसके बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की है। कई कर्मचारी संगठनों और अन्य संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LOC के समीप आए ड्रोन पर सेना ने बरसाईं गोलियां, वापस लौटा पाक की ओर