• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Farmer Tour, Rahul Gandhi, BJP leader, Congress
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (23:23 IST)

राहुल की 'किसान यात्रा' से परेशान भाजपा नेता की भाषा असंयमित

National news
नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा से 'हैरान-परेशान' भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्र सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए 'असयंमित' भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
              
पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गांधी की किसान यात्रा से भाजपा के नेता 'हैरान-परेशान' हो रहे हैं। केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने किसानों के हितों के  लिए कुछ नहीं किया है और किसान यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है तथा यह सफल हो रही है। 
               
उन्होंने कहा कि गांधी किसानों को इस संबंध में जागरुक कर रहे हैं और केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। सरकार की असफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा के नेताओं की भाषा असंयमित हो गई है और वे अनर्गल बोल रहे हैं।         
        
गांधी ने उत्तरप्रदेश के देवरिया से किसान यात्रा की शुरुआत करते हुए 'खाट सभा' में कहा कि राजग सरकार केवल उद्योगपतियों के हितों के पक्ष में काम कर रही है और किसानों से उसे कुछ लेना-देना नहीं है। 
 
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता और संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कांग्रेस की खटिया खड़ी करने के बाद, राहुलजी कितना भी खटिया पर बैठ जाएं, कुछ नहीं होने वाला।
 
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस मैदान से हट गई है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
संदीप कुमार के निजी सचिव से फिर हुई पूछताछ