dharma sangrah
✕

जम्मू कश्मीर : नौगाम में CISF की टीम पर आतंकी हमला, ASI शहीद

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (10:43 IST)
नई दिल्‍ली। जम्‍मू और कश्‍मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने शुक्रवार रात को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। नौगाम के एक पावर ग्रिड प्‍लांट के बाहर किए गए इस हमले में वहां तैनात सीआईएसएफ के एएसआई राजेश कुमार शहीद हो गए हैं। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।


जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। साथ ही इसमें सेना के जवान बृजेश कुमार भी शहीद हो गए थे। शुक्रवार सुबह यह मुठभेड़ जम्‍मू-कश्‍मीर के सोपोर के पाजलपोरा इलाके में हुई थी। इसमें 22 राजस्‍थान राइफल्‍स, एसओजी और सीआरपीएफ 92 की बटालियन शामिल थी।
 
सोपोर के एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गुरुवार को ही सुरक्षा बलों ने कश्‍मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में 6 आतंकियों को मारा था। गुरुवार को भी जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
 
इसमें सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली थी। यहां दो अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया था। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर किया था।

बारामूला के किरी गांव में हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया था। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों के लिए काम करने वाले एक ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी पाई है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख