Hanuman Chalisa

गिरफ्त में आया ओबामा और अन्य हस्तियों के यहां विस्फोटक पैकेट भेजने वाला

शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (09:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत विभिन्न मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजे जाने के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने फ्लोरिडा में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


मीडिया में आई विभिन्न खबरों में उसकी पहचान सेसर सायोक (50) के रूप में की गई है। वह फ्लोरिडा का रहने वाला है। इस संदिग्ध के बारे में कहा जा रहा है कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड है और न्यूयॉर्क से उसका संपर्क है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा कि अधिकारियों ने संदिग्ध को पकड़ लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। सोमवार से घरेलू बम और अन्य संदिग्ध विस्फोटक उपकरण ओबामा, क्लिंटन, हॉलीवुड अभिनेता राबर्ट दा नीरो सहित कई लोगों को भेजे गए हैं।

ट्रंप ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने अविश्वसनीय काम किया है। हमने उस व्यक्ति अथवा इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जांच की। यह डरावना कृत्य घिनौना है और हमारे देश में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। कोई स्थान नहीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को ढूंढने के लिए किसी संसाधन अथवा खर्च की चिंता नहीं करने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम कानून की अंतिम सीमा तक उनके अथवा उसके खिलाफ मुकदमा चलाएंगे, चाहे वह जो कोई भी हो।

उन्होंने कहा कि हमें राजनीतिक हिंसा को अमेरिका में जड़ जमाने की कभी अनुमति नहीं देनी चाहिए। हम इसे घटित नहीं होने दे सकते हैं और मैं इसे रोकने और इसे अभी रोकने के लिए एक राष्ट्रपति के रूप में सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। (भाषा)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख