1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED interrogates CM Kejriwals PA, summons AAP MLA Pathak

ED की CM केजरीवाल के पीए से पूछताछ, AAP विधायक पाठक को समन

Durgesh Pathak
ED interrogates CM Kejriwals PA Bibhav Kumar: आम आदमी पार्टी के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार से आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को पूछताछ की। वहीं, आप विधायक दुर्गेश पाठक को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। 

इस बीच, खबर है कि विधायक पाठक ईडी मुख्‍यालय पहुंच गए हैं, जबकि केजरीवाल के पीएम कुमार से पूछताछ चल रही है। 
 
विधायक पाठक को पूछताछ के लिए बुलाया :  अधिकारियों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने केजरीवाल के पीए बिभव कुमार से शराब घोटाले से जुड़े मामले में सोमवार को पूछताछ की।

कुमार का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दुर्गेश पाठक को भी मामले में समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। 
21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल : उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को ईडी 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इससे पहले उच्च न्यायालय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का अनुरोध करने वाली दो जनहित याचिकाएं खारिज कर दी थीं। हालांकि एक अन्य आप नेता संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम् फैसला, हिन्दू शादियों के लिए कन्यादान जरूरी नहीं