सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, बताया सनातन परंपरा के खिलाफ
- Corona India Update: भारत में कोविड के 269 नए मामले आए सामने, 3 लोगों की मौत
- MP के बांधवगढ़ अभयारण में बाघ मृत मिला, एक हफ्ते में दूसरी घटना
- SpiceJet फ्लाइट के टॉयलेट में 1 घंटे तक फंसा पैसेंजर, ये हुआ हाल
- अयोध्या की तर्ज पर होगा चित्रकूट का विकास,कैबिनेट की बैठक में बोले CM मोहन यादव, पांच सदस्यीय टीम का होगा गठन
money laundering case: ED ने की हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा से पूछताछ
ED interrogated Bhupendra Singh Hooda : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2004-07 के दौरान मानेसर (Manesar) में भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) मामले की जांच के संबंध में पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी।
भूमि के अवैध रूप से अधिग्रहण से संबंधित है मामला: उन्होंने बताया कि एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हुड्डा (76) का बयान दर्ज किया। ईडी की यह जांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और नौकरशाहों की कथित तौर पर मिलीभगत से 2004 और 2007 के बीच हरियाणा के मानेसर में भूमि के अवैध रूप से अधिग्रहण से संबंधित है।
भूमि अधिग्रहण के इस मामले में कई किसानों और भूमि मालिकों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ लगभग 1,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। एजेंसी ने हरियाणा पुलिस के की एक प्राथमिकी के आधार पर सितंबर, 2016 में कथित भूमि घोटाले में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी इस मामले में जांच कर रहा है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
